सर्द मौसम आते ही सब्जियों के दाम भी घट गए हैं। मौसमी सब्जियों से शहर की
मंडियां गुलजार हो गई हैं। सब्जियों के दाम पिछले माह से 40 से 50 फीसदी
नीचे आने से गृहिणियों के लिए तो अच्छे दिन आ गए हैैं। हालांकि, सब्जी
विक्रेताओं के लिए मंदी का दौर चल पड़ा है। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो
आवक बढ़ने से कीमत गिरी हैं।
सर्दियां खुशियां लेकर आईं हैं।
सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में काफी कम हो गए हैैं। पहले 50 से
60 रुपये में एक समय की सब्जी बनती थी। अब 10 से 30 रुपये में सब्जियां
मिलती हैं।
- संतोष, गोपाल नगर।
मौसमी
सब्जियों की पैदावार इस बार काफी अच्छी है। इसलिए सब्जियों की कीमतें भी
कम हैं। फिर भी ग्राहक सब्जी खरीदने में काफी मोल-भाव करता है।
- विक्की, सब्जी विक्रेता।
अब सब्जियों के ये हैं भाव
सब्जियों के नाम इस माह के भाव पिछले माह के भाव
आलू 12 रुपये 16 रुपये
मटर 40 रुपये 80 रुपये
फूलगोभी 10 रुपये 25 से 30 रुपये
बंदगोभी 10 रुपये 25 रुपये
शिमला मिर्च 40 रुपये 50 रुपये
बैंगन 10 रुपये 20 रुपये
गाजर 15 से 20 रुपये 40 से 50 रुपये
पालक 10 रुपये 30 से 40 रुपये
मेथी 15 से 20 रुपये 60 से 80 रुपये
टमाटर 30 रुपये 40 से 50 रुपये
प्याज 25 रुपये 80 से 90 रुपये
हरी मिर्च 30 से 40 रुपये 35 से 40 रुपये
मूली 10 रुपये 15 रुपये
अदरक 70 रुपये 100 रुपये
नोट- सभी सब्जियों के भाव प्रति किलो के हिसाब से हैं।
इन सब्जियों के बढ़े भाव
सब्जियों के नाम इस माह के भाव पिछले माह के भाव
घीया 30 रुपये 20 से 25 रुपये
बीन 60 से 80 रुपये 30 से 40 रुपये
नोट- सभी सब्जियों के भाव प्रति किलो के हिसाब से हैं।