फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी से बचाव के लिए एक से शुरू होगा टीकाकरण, कोविन पोर्टल पर पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए टीकाकरण को रफ्तार देने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी एक मई से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए कोविन पोर्टल पर 28 अप्रैल से पंजीकरण कराना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराई है। कोई भी व्यक्ति तीन चरणों में अपना पंजीकरण पूरा कर सकता है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। मंगलवार को ही चार हजार वैक्सीन की डोज पहुंची है। वैक्सीन की जल्दी ही और खेप भी आने वाली है। सभी कर्मचारी तैयार हैं। विभाग की ओर से उन्हें ड्यूटी भी समझा दी गई है। टीकाकरण पहले से काम कर रहे केंद्रों पर होगा। इसमें पीजीआई, सिविल अस्पताल, पॉलीक्लिनिक, सीएचसी व पीएससी केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे होगा पंजीकरण
पहला चरण : सेल्फ रजिस्ट्रेशन डॉट कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन करना है। इसके लिए मोबाइल नंबर लिखना होगा। इसके बाद लॉगिन के लिए दिए मोबाइल नंबर पर लाभार्थी को छह डिजिट का ओटीपी प्राप्त होगा।
दूसरा चरण : लाभार्थी जरूरी डिटेल भरने के बाद कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है। लाभार्थी का 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का होना अनिवार्य है। जन्मतिथि 2003 या इससे अधिक होने पर ही पंजीकरण हो पाएगा।
विज्ञापन

तीसरा चरण : पोर्टल पर दिए शेड्यूल पर क्लिक समय तय किया जा सकता है। लाभार्थी को अपना कोविड वैक्सीनेशन सेंटर तलाशना होगा। राज्य व जिला चयन करते हुए पिन कोड देना होगा। लाभार्थी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर जांच सकता है।
महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। सरकार ने अब 45 व 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए कोई भी कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। यहां से टीकाकरण के लिए समय लिया जा सकता है। टीकाकरण के लिए वैक्सीन और मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. परीतेव सिंह, नोडल अधिकारी, टीकाकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें