फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, बोले- नहाने के लिए भी नहीं पानी

विज्ञापन
10-पूनम गुप्ता, टीम मैनेजर, उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन
रोहतक। अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के शुभारंभ के दौरान उस समय मामला गरमा गया जब उत्तर प्रदेश की टीम ने उनके लिए की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। टीम की मैनेजर पूनम गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नहाने के लिए तक पानी नहीं मिला। रात को लाइट तक काट ली गई। ऐसे में खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज इंजीनियरिंग क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को 69वीं स्कूल अंडर-17 राष्ट्रीय बालिका क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश की टीम की मैनेजर पूनम गुप्ता व खिलाड़ियों ने कहा कि मानव रत्ना स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
शहर के अंदर खाने-पीने और खेल की व्यवस्था की गई है लेकिन ठहरने की व्यवस्था काफी दूर की गई है। वहां पर भी लाइट नहीं, शौचालय जाने के लिए पानी नहीं था और पीने के लिए भी पानी नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में भी 16 लड़कियों को ठूस दिया गया, बिना किसी चद्दर और तकिए दिए। कमरे में भी एक ही कूलर की व्यवस्था की गई। आंध्र प्रदेश की मैनेजर सुहानी ने कहा कि हमारी टीम को कोई परेशानी नहीं हुई है। न ही हमने कोई शिकायत दी। हांलाकि, थोड़ी गर्मी की समस्या रही है।

फोटो : 09
मैं खुद सभी स्टेडियमों व रात्रि ठहराव के स्थानों पर जाकर चैक कर रही हूं। सभी स्थानों पर अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की टीम व मैनेजरों से बातचीत हुई है लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी है। हालांकि, बीते दिन आंधी व बिजली प्रभावित होने से कुछ टीमों के आवास को बदल दिया है। -मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।

फोटो : 10
जहां पर हमारी टीम रुकी थी वहां आंधी के बाद से बिजली और पानी व्यवस्था बिल्कुल ठप थी। अभी हमारे यहां भी लाइट नहीं, शौचालय जाने के लिए पानी नहीं था और पीने के लिए भी पानी नहीं था। -पूनम गुप्ता, टीम मैनेजर, उत्तर प्रदेश
-
फोटो : 11
पहले मानव रत्ना स्कूल में आवास की सुविधा दी गई थी लेकिन वहां पानी की और बिजली की व्यवस्था नहीं थी। अब हमें चैतन्य पब्लिक स्कूल के आवास में शिफ्ट कर दिया गया है। -अनायरा, खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश।

10-पूनम गुप्ता, टीम मैनेजर, उत्तर प्रदेश।

10-पूनम गुप्ता, टीम मैनेजर, उत्तर प्रदेश।

10-पूनम गुप्ता, टीम मैनेजर, उत्तर प्रदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें