04jjrp24- झज्जर। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत- कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में शनिवार को इंटर योग कॉलेज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यूटीडी रोहतक की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। एमकेजेके कॉलेज रोहतक की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. चित्रलेखा बंसल और डॉ. तितिक्षा रोहिल्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10 कॉलेजों की टीमें शामिल हुईं जिसमें प्रत्येक टीम में 6 प्रतिभागी रहे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महाविद्यालय सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल, जीसीयू जसौर खेड़ी, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़, वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़, टीकाराम महिला कॉलेज सोनीपत, वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़, केएल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन फरीदाबाद, महाराजा अग्रसेन पीजी कॉलेज फॉर वूमेन झज्जर, डीएवी कॉलेज फरीदाबाद, यूटीडी रोहतक और एमकेजेके कॉलेज रोहतक शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर तेजपाल रहे।