फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटीकता से दर्द खत्म करने में कारगर है यूएसजी गाइडेड नर्व ब्लॉक : डाॅ. जतिन

विज्ञापन
38...पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में आयोजित कॉन्फ्रेंस में चिकित्सकों को मुंह में पाइप डालने की
विज्ञापन
रोहतक। ऑपरेशन व इसके बाद के दर्द से मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। नर्व ब्लॉक तकनीक के जरिए ऑपरेशन के घंटों बाद भी दर्द से राहत पहुंचाई जा सकती है। पीजीआईएमएस में इस तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है। एनेस्थीसिया की इस तकनीक से मरीज को बार-बार इंजेक्शन लगाने से निजात मिली है।
विज्ञापन

यह कहना है पीजीआईएमएस के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के प्रो. डाॅ. जतिन लाल का। वह विभाग में चल रहे तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के पहले दिन प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।

प्रो. डाॅ. जतिन लाल कहते, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट नर्व ब्लॉक कर रहे हों या आपातकालीन सर्जरी की तैयारी, उन्हें मरीजों में होने वाली हर गतिविधि की स्पष्ट व छवि की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि दुनिया भर के अस्पतालों में एनेस्थीसिया के लिए अल्ट्रासाउंड तेजी से एक सामान्य मानक उपचार बनता जा रहा है।
विज्ञापन

डाॅ. टीना बंसल ने कहा कि अल्ट्रासाउंड से नर्व ब्लॉक करने में सटीकता बढ़ जाती है। ब्लॉक के फायदे अधिक होते हैं। यह दर्द को कम करने में प्रभावी होता है। मरीजों को जल्द राहत प्रदान करता है। सम्मेलन में चेस्ट वॉल ब्लॉक और पैराट्रीबल ब्लॉक के बारे में भी बताया गया।
उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर बेहतर दर्द प्रबंधन न सिर्फ शारीरिक आराम देता है बल्कि मरीज के मानसिक स्वास्थ्य व रिकवरी को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। चेस्ट वॉल ब्लॉक ऐसी तकनीक है जिसमें दर्द कम करने के लिए ब्लॉक लगाया जाता है। यह काफी प्रभावी होता है।


प्रतिभागियों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रदान की : निदेशक
पीजीआई के निश्चेतन विभाग की ओर से 30 जनवरी से 1 फरवरी तक नाॅर्थ जोन 21वीं एनजेड-आईएसएसीओएन (इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलिस्ट्स नॉर्थ जोन) कॉन्फ्रेंस किया जा रहा है। इसका शुभारंभ पीजीआईएमएस निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. एसके सिंघल ने किया। कहा, शुक्रवार को 10 जगह सम्मेलन के विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इसमें अलग-अलग विषयों पर प्रतिभागियों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रदान की गई। इसमें देश-विदेश से करीब 500 प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस मौके पर डॉ. सुशीला तक्षक, डाॅ. कीर्ति, डॉ राजमाला जायसवाल, डॉ. अंजू घई, डॉ. प्रियंका बंसल, डॉ. रेनू व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें