फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिना चॉबी के खोल लेता था बाइक का लॉक, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर खंड के गांव ककराना के युवक आशीष को पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिना चॉबी की बाइक का लॉक खोल देता है। सोमवार को उसे पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ इंचार्ज एसआई गोर्धन ने बताया कि काहनौर निवासी निकेतन ने शिकायत दी थी कि 5 दिसंबर को वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रेम नगर के कम्युनिटी सेंटर आया था। उसने बाइक शादी समारोह स्थल के बाहर खड़ी कर दी। एक घंटे बाद बाहर आया तो बाइक नहीं मिली। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया था। एवीटी स्टाफ की टीम ने 11 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए ककराना निवासी आशीष को काबू किया। जांच के दौरान पता चला कि आशीष का पुराना रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ चार चोरी के केस पहले भी दर्ज हो चुके हैं। करीब एक साल पहले आरोपी जमानत पर बाहर आया था। कुछ समय के लिए ट्रक ड्राइविंग करने के लिए चला गया। अब वाहन चोरी के आरोप में काबू आया है।
ये वारदात खुली
आजादगढ़ में तीन सितंबर को स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
आजादगढ़ में 13 सितंबर की रात को पीजी के बाहर खड़ी बाइक चुराई।
प्रेम नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर के बाहर से पांच दिसंबर की रात को बाइक चुराई।
नई बाइक तीन हजार में बेच दिया, बोला पैसे भी बाद में दे देना
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने आजादगढ़ से चुराई नई बाइक मात्र तीन हजार रुपये में किला रोड बाजार में काम करने वाले एक युवक को 3 हजार रुपये में बेच दी। बोला, पैसे बाद में दे देना। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें