फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहरी आवास योजना के आवेदन की तिथि 25 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
काम की खबर...
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी कर दी है। योजना के तहत जिले में लगभग 231 पात्र लाभार्थियों की पहचान की गई है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों का आवंटन किया जाना है। वे लाभार्थी जो किसी कारणवश पहले योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए थे, उन्हें सरकार दोबारा मौका दे रही है। पात्र आवेदकों की सूची व फ्लैटों का विवरण हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र लाभार्थी वेबसाइट पर जाकर 10 हजार रुपये की अग्रिम राशि जमा कर फ्लैट बुक कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि में अग्रिम राशि जमा न कराने की स्थिति में पात्रता निरस्त मानी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते हैं। लाभार्थी को जिला विकास भवन स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें