फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की हत्या पर तीन घंटे हंगामा

Mon, 28 Jul 2014 02:25 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लाढ़ोत रोड स्थित सनसिटी एन्कलेव में प्रवासी श्रमिकों ने शनिवार देररात दो सिक्योरिटी गार्ड पर हमला बोल दिया। तेजधार हथियारों व रॉड से हमले में एक गार्ड की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने रविवार सुबह 11 बजे सुखपुरा चौक पर जाम लगा दिया। 3 घंटे तक हंगामा होता रहा और ट्रैक्टर-ट्राली अड़ाकर किसी को नहीं जाने दिया गया। थाना शहर प्रभारी कुलबीर सिंह और डीएसपी अनिल यादव ने गुस्साए परिजनों को समझाया।

कंपनी संचालकों ने दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद और एक-एक सदस्य को पक्की नौकरी देने का आश्वासन दिया। प्रसाशन की तरफ से भी दोनों परिवारों को 1-1 लाख रुपये की सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


तब जाकर जाम खोला गया और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने करीब 50 मजदूरों को हिरासत में ले रखा है और दो को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
ये है मामला
सनसिटी में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर तैनात बलवान सिंह निवासी मकड़ौली खुर्द ने बताया कि ऋषिनगर निवासी 58 वर्षीय बलबीर सिंह चौहान और लाढोत निवासी 45 वर्षीय कर्मबीर सिंह कई सालों से यहां बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। कंपनी साइट पर सैकड़ों प्रवासी श्रमिक काम कर रहे हैं।

शनिवार को ही मजदूरों को खर्चा पानी मिला था। कई मजदूरों ने शराब पी रखी थी। शनिवार रात 11 बजे काफी मजदूर लास्ट पोस्ट पर पहुंच गए, जहां दोनों सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। श्रमिक दोनों के साथ गाली गलौच करने लगे। गार्ड ने सुपरवाइजर को फोन कर बताया कि मजदूर हंगामा कर रहे हैं।

सुपरवाइजर बलवान सिंह मौके पर गए और मजदूरों को शांत करा वापस लौट आए। इसके बाद हल्ला होने पर श्रमिकों की संख्या बढ़ती चली गई। श्रमिकों ने पथराव कर दिया तो गार्ड वहां से भाग निकले।


खेत में फंसे तो वहां ले ली जान- बताया जा रहा है कि बेलगाम श्रमिकों से बचने के लिए बलबीर सिंह और कर्मबीर खेतों की ओर भागे और वहां जाकर फंस गए। मजदूरों ने खेतों में ही उन पर कस्सियों व सरियों से हमला कर दिया। जिससे बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

एएसपी अभिषेक जोरवाल, डीएसपी शमशेर सिंह दहिया, थाना शहर प्रभारी कुलबीर सिंह, एसएचओ अर्बन एस्टेट, एसएचओ सदर समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोनों गार्ड्स की तलाश की तो वे खेतों में पड़े मिले। कर्मबीर को पीजीआई में दाखिल कराया गया।

वहीं, सीमा विवाद को लेकर सदर थाना और अर्बन एस्टेट थाना की पुलिस एक घंटे तक उलझती रही। फैसला लिया गया कि मामला थाना शहर पुलिस दर्ज करेगी। बलबीर सिंह के पुत्र अलकेश के बयान पर मामला दर्ज किया गया।

घायल के घर में कमाने वाला नहीं - पीजीआई में गंभीर कर्मबीर के सिर व गर्दन पर गंभीर चोट हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में वह अकेला ही कमाने वाला है। सरपंच कदम सिंह ने बताया कि कर्मबीर के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। बेटी बड़ी है, जिसकी शादी होनी है और पत्नी लकवा होने की वजह से अपाहिज है।

प्रवासी श्रमिकों पर किया हमला, दौड़ाया - सुखपुरा चौक पर जाम के दौरान कुछ प्रवासी श्रमिकों का झुंड सामान लेकर वहां से गुजरने लगा तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला कर दिया। युवकों ने उन्हें थप्पड़ मारे और महिलाओं ने भी चप्पल लेकर उन्हें दौड़ा लिया। थाना प्रभारी ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें