फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धर्मांतरण के नाम पर हंगामा... पुलिस बुलाई, खली का कार्यक्रम हुआ रद्द

Thu, 26 Dec 2024 01:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मसीह समाज को धर्मशाला किराये पर देने पर प्रधान से विरोध जताते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : jammu
विज्ञापन
शिव पंजाबी धर्मशाला गोहाना रोड पर बुधवार को क्रिसमस पर मसीह समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जमकर हंगामा हो गया। यहां आसपास के लोगों का धर्म परिवर्तन किए जाने के अंदेशे के चलते सनातन धर्म के लोगों ने कार्यक्रम का विरोध किया व इसे बंद करा दिया।
विज्ञापन

वहीं, डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली को बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन हंगामे के चलते लौट गए। उन्होंने एक होटल में करीब छह घंटे का समय बिताया। खली के आगमन का पता चलने पर बजरंग दल के सदस्यों ने उनका पुतला जलाकर रोष जताया और उनकी गाड़ी रोकने का भी प्रयास किया। इधर, मसीह समाज के लोगों ने बजरंग दल के सदस्याें पर हमला करने व कार्यक्रम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। सुरक्षा की दृष्टि से धर्मशाला में पुलिस बल भी तैनात रहा।
बुधवार सुबह शिव पंजाबी धर्मशाला में क्रिसमस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मसीह समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम का सुबह प्रार्थना सभा के साथ शुभारंभ हुआ। यहां भक्ति प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। सनातन धर्म के लोगों का आरोप था कि कार्यक्रम की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन किए जाने की सूचना मिली थी। इसके चलते युवा यहां पहुंचे और विरोध किया। पिछले वर्ष भी ऐसा ही हुआ था। इसलिए इस बार कार्यक्रम की सूचना मिलते ही समाज के लोग मौके पर पहुंचे और धर्म परिवर्तन की कार्रवाई रुकवाई। धर्मशाला किराये पर देने वाले संस्था के प्रधान से भी बात की गई। प्रधान को धर्मशाला किराये पर नहीं देने के लिए कहा गया। बुधवार को करीब दो घंटे तक यह हंगामा चला। इसके बाद सभी अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन

हम प्रभु का जन्मदिन मना रहे थे, हमारा कार्यक्रम बिगाड़ दिया : राकेश राणा
मसीह समाज से राकेश राणा का आरोप है कि बजरंग दल व अन्य लोगों ने हमारा कार्यक्रम बिगाड़ दिया। हम यहां प्रभु के जन्मदिन पर एकजुट हुए थे। उनके जन्मदिन की खुशी मना रहे थे। इस दौरान हंगामा कर दिया। शोर मचाते हुए कार्यक्रम बंद करा दिया। हम यहां पिछले पांच साल से कार्यक्रम करते आ रहे हैं। कभी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। इस बार में हमें कार्यक्रम नहीं करने दिया गया। हम पर हमला करते हुए कुर्सियां इधर-उधर फेंक दीं। मेहमानों के लिए बना खाना बर्बाद कर दिया।
शगुन ने कहा कि कार्यक्रम की कई दिनों से तैयारी चल रही थी। किसी को आपत्ति थी तो पहले ही बता देते। हम आयोजन ही नहीं करते। हमारा करीब तीन लाख रुपये का खाना बर्बाद हो गया। लोग परेशान हुए वह अलग। यही नहीं, चुनाव में सबको हमारी याद आ जाती है। अब सब भूल गए। हम पसंद नहीं हैं तो हमारे वोट भी न लें। वोट क्यों मांगते हैं। हम भी समाज का हिस्सा हैं। हमें अपमानित न किया जाए।
कार्यक्रम में हंगामे की सूचना मिली थी, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया था। दोनों पक्ष कहासुनी के बाद वहां से चले गए। इस बारे में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।
- रवींद्र कुमार, प्रभारी, पुरानी सब्डी मंडी थाना।

ग्रेट खली के दीदार को होटल के बाहर खड़े रहे प्रशंसक
शहर में बुधवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली का आगमन हुआ। गोहाना अड्डा स्थित होटल में वे करीब छह घंटे तक रहे। यहां घंटों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े रहे। शाम करीब 5 बजे खली ने होटल से रवानगी ली। इसके बावजूद किसी से बात या मुलाकात नहीं हो पाई। खली होटल में करीब 6 घंटे रहे। यहां आराम के बाद वह शाम करीब 5 बजे चले गए। वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे होटल में पहुंचे थे। इसके बाद शाम तक यहीं रहे।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें