रोहतक। अमर उजाला की ओर से पुराना आईटीआई मैदान पर आयोजित गांव महोत्सव कार्यक्रम में रविवार रात फैशन शो का आयोजन किया गया। यहां रैंप पर रंग-बिरंगे पारंपरिक व पाश्चात्य परिधानों में प्रतिभागियों ने फैशन का जलवा बिखेरा। मिस हरियाणा व मिसेज हरियाणा क्वीन दो समूह में हुए फैशन शो में 56 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन घंटे चले इस आयोजन का प्रतिभागियों के साथ उपस्थितजनों ने भी खूब आनंद उठाया। मिस हरियाणा ग्रुप में एमडीयू की छात्रा उपासना मिस हरियाणा बनी। अन्नू शर्मा फर्स्ट रनरअप व तनिष्का सेकेंड रनरअप रहीं। मिसेज हरियाणा ग्रुप में संगीता चौधरी को मिसेज हरियाणा क्वीन के खिताब से नवाजा गया। ज्योति फर्स्ट रनरअप व सोनिका सेकेंड रनरअप रहीं।