फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सत्ता में आए तो गांधी कैंप के बीचोंबीच बनेगा माल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि सत्ता में आए तो गांधी कैंप के बीचोंबीच माल रोड बनाया जाएगा, ताकि कैंप का सही ढंग से विकास हो सके। एलिवेटेड ट्रैक को शहर से बाहर लेकर जाएंगे। यह अकेले सांसद के बस की बात नहीं, बल्कि प्रदेश में सरकार बनानी होगी। इसके लिए लोकसभा चुनाव जीतना जरूरी हैं, क्योंकि रोहतक की जीत से सत्ता का रास्ता वाया दिल्ली चंडीगढ़ की कुर्सी तक जाएगा। हुड्डा रविवार को ओल्ड आईटीआई स्थित मदनलाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में रोहतक शहर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले गोहाना अड्डे के नजदीक शिव धर्मशाला में वाल्मीकि समाज के सम्मेलन को हुड्डा ने संबोधित किया।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि रोहतक शहर की हालत देखकर उनको दुख होता है। हल्की सी बारिश में शहर पानी-पानी हो जाता है। जबकि अमृत प्रोजेक्ट के 300 करोड़ पर भाजपा सांसद ने ही सवाल उठाया था। सरकार ने कोई जांच नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि डॉॅ अरविंद शर्मा भाजपा में आने से पहले करनाल से टिकट मांग रहे थे। कह रहे थे कि रोहतक में तो आपने बहुत काम करवाया है। बाद में रोहतक से ही 2019 में चुनाव लड़ा और जीत गए। इससे मेरी दिल पर क्या बीती होगी, इसका अंदाजा नहीं है।
वहीं, उनकी मां आशा हुड्डा भी मंच पर पहुंची, बोली उनका मुकाबला किसी राजनीतिक दल से नहीं बल्कि ऐसी ताकतों से है जिसने देश की संस्थाओं को समाप्त कर दिया है। कार्यकर्ता हर बूथ पर जाएं और देखें किसी की जबरन वोट तो नहीं काट दी गई। पहले रोहतक का विकास दिल्ली की तरह विकसित हुआ, लेकिन 2014 में सरकार बदली और जो मेट्रो रोहतक पहुंचती वह बहादुरगढ़ तक आकर रुक गई। विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था इस कदर बदहाल है कि शहर से बाहर निकलने में ही डर लगता है। अब दिन में भी गाड़ी रोककर गोलियां बरसा दी जाती है। रोहतक शहर में आज घर की महिलाओं को साफ पानी तक नहीं मिलता। रोहतक की कोई ऐसी सड़क नहीं बची जिसमें गड्ढें न हों। इस दौरान कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, पूर्व सांसद शादी लाल बतरा, सीताराम सचदेवा, हेमंत बख्शी, पूर्व पार्षद गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोहतक के कार्यकर्ता रहे नदारद : छाबड़ा
वहीं, कांग्रेस नेता व बैंसी के पूर्व सरपंच कृष्ण लाल छाबड़ा का कहना है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में रोहतक शहर के कम और बाहर के कार्यकर्ता ज्यादा रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुडा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रण दिया था, लेकिन सम्मेलन में कलानौर विधानसभा के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें