फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धोखाधड़ी के आरोप में यूपी का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। घिलौड़ कलां के युवक से वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 87 हजार रुपये ठगने के आरोपी यूपी के मथुरा निवासी मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कमीशन पर अपना बैंक अकाउंट साइबर ठगों को दिया था। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि घिलौड कलां निवासी दिवेश ने शिकायत दी थी कि उसके पास 20 मार्च को टेलीग्राम आईडी पर मैसेज आया था। मैसेज में घर बैठे पैसे कमाने का झांसा दिया गया था। उसे अलग-अलग टाॅस्क देकर 87 हजार रुपये ठग लिए। सहायक उप निरीक्षक हरदीप ने छह जून को आरोपी मोनू को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें