झज्जर। सीआरपीएफ कैंटीन से कुछ आगे अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। धांधु नगर निवासी मनजीत ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पिता राजबीर हर रोज घर से दूध लेने के लिए तलाव गांव साइकिल पर जाते थे। रविवार को भी वह दूध लेने के लिए साइकिल पर गए थे। जब वह साइकिल पर दूध लेकर वापस आ रहे थे तो सीआरपीएफ कैंटीन से निकलकर सोहन वारिया के गेट के नजदीक पीछे से एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार गफलत व लापरवाही से चलते हुए साइकिल में टक्कर मार दी।