16jjrp14- झज्जर। स्वीप अभियान को लेकर बीएलओ की बैठक लेती एडीसी सलोनी शर्मा। स्त्रोत- प्रचार वि
झज्जर। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए रहे हैं। स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने सोमवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीते चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस बैठक का उद्देश्य कम मतदान के कारणों पर मंथन करना और आगे की रणनीति पर चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान, एडीसी ने संबंधित बीएलओ से उनके मतदान केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की, जहां मतदान प्रतिशत कम रहा। बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला। एडीसी ने निर्देश दिए कि इन मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इस अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा। साथ ही स्कूलों, पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एडीसी ने बीएलओ से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को मतदान प्रक्रिया की सरलता और महत्ता के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दें और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें।