फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिना नक्शा बनाई दुकानों पर लगी नप की सील अज्ञात लोगों ने हटाई, री-सील

Thu, 14 Nov 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13jjrp13- झज्जर। दुकान को सील करती नगर परिषद की टीम। स्त्रोत- नगर परिषद
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद ने चार माह पहले बिना नक्शा पास करवाए बनाई जा रही दुकानों को सील करने का काम किया था, लेकिन अब अज्ञात लोगों ने दुकानों पर लगी सील को तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसका पता नगर परिषद को लगा तो अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सात दुकानों को दोबारा से सील कर दिया है। साथ ही दुकानों के बाहर कार्रवाई के लिए नोटिस भी चस्पा दिया है। जिन लोगों ने सील तोड़ने का काम किया है, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, इसका निर्णय फिलहाल नहीं किया गया है।
चार जुलाई को नगर परिषद ने रेवाड़ी रोड पर छह और बादली रोड तीन, एक रहणिया काॅलोनी व छिकारा चौक पर एक दुकान को सील करने का काम किया था। यह दुकानें बिना नक्शा पास कराए ही कमर्शियल बिल्डिंग के रूप में बनाई जा रही हैं। नप ने चार जुलाई को इन दुकानों को सील कर दिया था। इनके पास कोई नक्शा व अन्य कागजात नहीं थे। इनके मालिकों को एक सप्ताह का समय भी दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नप को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी रोड पर पांच और बादली रोड पर एक दुकान पर लगी सील को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है। इस पर बुधवार को नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। उसके बाद सभी छह दुकानों पर दोबारा से सील लगा दी गई।
विज्ञापन


नप की चेतावनी, बिना नक्शा नहीं करे निर्माण

नगर परिषद अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वह बिना नक्शा पास कराए कोई भी व्यवसायिक व व्यक्तिगत बिल्डिंग का निर्माण नहीं कराएं। किसी भी निर्माण के लिए नक्शा पास कराना जरूरी होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है।



वर्जन
शहर में अलग-अलग स्थानों पर बिना नक्शा पास कराए कुछ दुकानों का निर्माण किया गया था। कुछ समय पहले नप ने उनको सील किया था। अब अज्ञात लोगों ने सील तोड़ दी। इस पर आज दोबारा दुकानों को री-सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

संदीप कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें