फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्रेजा गाड़ी में देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिव मंदिर गांव दुबलधन पहुंचकर नाकाबंदी की गई। मिली सूचना के अनुसार कुछ समय बाद एक ब्रेजा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो ब्रेजा गाड़ी का चालक गाड़ी की खिड़की खोलकर भागने की कोशिश करने लगा। उसे पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया और गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से देसी शराब की 12 पेटियां बरामद हुई।आरोपी की पहचान यश निवासी शहबाजपुर खालसा रिवाड़ी के तौर पर की गई। थाना बेरी में आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें