फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ लगाकर कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। डिपो चेयरमैन संदीप सिंघवा ने पेड़ो के महत्व को समझाते हुए कहा बुधवार को 51वां पर्यावरण दिवस मनाया गया है, और बताया अच्छे पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने की बहुत आवश्यकता है। यूनियन कोषाध्यक्ष राजेश ने बताया कि बस स्टैंड पर पिछले दिनों लगभग 200 पेड़ कटवा कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया गया जिसकी भरपाई के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन ने पौधारोपण किया। डिपो प्रधान सोनू हुड्डा ने बताया की जहां पेड़ों से फल, छाया और शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती हैं, वही दूसरी और वर्षा लाने में भी सहायक हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र, सुनील, अशोक, धर्मेंद्र, संदीप मलिक, राजेश, दीपक हुड्डा, सिल्कराम और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें