फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भीषण गर्मी में जीत के लिए संघर्ष करते दिखेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में शुक्रवार से खेल महाकुंभ के मुकाबले शुरू होंगे। इसको लेकर खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खेल महाकुंभ में प्रतिभागिता कर रही टीमों के लिए इस बार प्रतिद्वंद्वी के साथ गर्मी से भी लड़ना होगा। भीषण गर्मी में धरती भी तप रही है। प्रतियोगिता 7 से 10 जून तक जिला खेल मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


खेल विभाग की तरफ से सत्र 2024-25 के लिए खेल कैलेंडर जारी किया गय था। इसमें खेल महाकुंभ की शुरुआत 7 जून से हो रही है। जिले के विभिन्न खिलाड़ी इसमें प्रतिभा दिखाएंगे। खेल अधिकारियों का कहना है कि खेल विभाग पंचकूला की तरफ से जारी किए दिशा निर्देशों के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला खेल विभाग ने प्रतियोगिता के लिए मैदानों को तैयार कर लिया है। खेल विभाग ने प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग के सभी खेल प्रशिक्षकों को सूचित कर दिया है। वर्तमान समय में जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच खिलाड़ियों को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।



खेल विभाग की तरफ से जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ 7 जून से हो रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन मैदानों पर प्रतियोगिताएं होंगी, वह पूरी तरह तैयार हैं। खेल महाकुंभ में सभी खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- देवेंद्र सिंह दहिया, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें