फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी के लोकतंत्र सेनानियों की याद में बनेगा रोहतक में अनुभव केंद्र: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत

Thu, 25 Jun 2026 04:03 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि संविधान की किताब हाथ में लेकर लोकतंत्र के हनन का झूठ फैलाने वालों को याद दिलाएं कि इमरजेंसी में किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंट गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरजेंसी के 51 वर्ष पूरे होने पर रोहतक के एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में भाजपा की ओर से 'संविधान हत्या दिवस' मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र शेखावत ने घोषणा करते हुए कहा कि इमरजेंसी के दौरान जेल में रहे लोकतंत्र सेनानियों की याद में रोहतक में एक अनुभव केंद्र बनाया जाएगा। क्योंकि रोहतक की पुरानी जेल में इमरजेंसी के समय जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आड़वाणी, चौधरी देवीलाल, डॉ. मंगलसेन व दूसरे नेताओं को रखा गया। 
विज्ञापन


योजना को केंद्र सरकार करेगी सहयोग 

उन्होंने कहा कि 25 जून का दिन केवल इमरजेंसी के काले अध्याय के तौर पर याद नहीं किया जाना चाहिये, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्प भी लेना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान की किताब हाथ में लेकर लोकतंत्र के हनन का झूठ फैलाने वालों को याद दिलाएं कि इमरजेंसी में किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंट गया था। प्रदेश सरकार की योजना है कि रोहतक की पुरानी जेल में आपातकाल के समय जेल में रहे लोकतंत्र सेनानियों की याद में उस जगह अनुभव केंद्र बनाया जाए। हालांकि, वहां अब पार्क बन चुका है। योजना को केंद्र सरकार की तरफ से सहयोग दिया जाएगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्णलाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, डिप्टी स्पीकर कृष्णलाल मिड्ढा, विधायक रामकुमार गौतम, देवेंद्र अत्री भी मौजूद रहे। मंच संचालन पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें