फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी पूर्व वित्तमंत्री की मां को श्रद्धांजलि

Sat, 28 Jun 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक में शुक्रवार को पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अ​भिमन्यु को सांत्वना देते केंद्रीय मंत्री भूपेन
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव शुक्रवार सुबह 7 बजे रोहतक पहुंचे और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। 91 वर्षीय परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा सहित अन्य नेताओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शोक व्यक्त करने सेक्टर-14 स्थित सिंधु भवन पहुंचे।
विज्ञापन

अब रविवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आर्य व योग गुरु बाबा रामदेव भी आएंगे। शुक्रवार को सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पानीपत के विधायक प्रमोद विज, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, पूर्व विधायक सुखबीर माड़ी, पीजीआई कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पूर्व सांसद राजस्थान सुमेदानंद, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमला, जाट नेता यशपाल, महामंडलेश्वर विद्या स्वरूप, आरएसएस से रामेश्वर, बनवारी व सुरेंद्र पाल, बलबीर चहल व रोहताश जांगड़ा सहित अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें