फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभों में टक्कर मारी, छह घंटे बिजली गुल रही

विज्ञापन
12jjrp21- सूरजमल चौक पर टूटे पडे़ खंभे व केबल। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड स्थित सूरजमल चौक पर पास वीरवार दोपहर को एक अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभों में टक्कर मार दी। बिजली के खंभे सड़क पर गिर और सुमन विला फीडर की बिजली गुल हो गई। करीब छह घंटे के बाद बिजली को सुचारू किया गया।
विज्ञापन

वहीं बिजली के खंभों पर लगाई गई केबल सड़क के बीचों बीच फैल गई। इसके चलते वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हादसे की बिजली निगम को सूचना मिली तो बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और बिजली को ठीक करना शुरू किया। इसके करीब आठ घंटे बाद सुमन विला फीडर की बिजली को सुचारू किया गया।
बिजली को ठीक करने के चलते देवनगर फीडर को भी बंद करना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद देवनगर के फीडर को सुचारू किया गया। इसके अलावा बिजली सुविधा केंद्र में आने वाली शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
बहादुरगढ़ रोड स्थित सूरजमल चौक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो खंबे सड़क पर गिर गए। इसके चलते सुमन विला फीडर की बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली को सुचारू कर दिया गया।- सुरेश, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें