फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विदेश से फर्नीचर मंगवाने के नाम पर 38.43 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विदेश से लग्जरी ब्रांडेड फर्नीचर सस्ते दामों पर मंगाने का झांसा देकर ठग ने एक महिला से 38.43 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

सेक्टर-33ए, पार्श्वनाथ सिटी निवासी सीमा नैन ने आईएमटी थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि नागौर (राजस्थान) के ललित कुमार ने खुद को विदेशों से महंगा फर्नीचर आयात करने का विशेषज्ञ बताकर उनका विश्वास जीता और गुड़गांव के एक मॉल में शोरूम भी दिखाया।
इसके बाद अगस्त 2023 से मई 2026 तक अलग-अलग किस्तों में नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 38.43 लाख रुपये लिए। आरोपी ने कई बार मैसेज भेजकर रकम मिलने की पुष्टि भी की और फर्नीचर भेजने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अप्रैल 2026 को मॉडल टाउन स्थित एक कैफे में आरोपी ने उन्हें कस्टम टैक्स की 4.73 लाख रुपये की रसीद दिखाई और नकद रकम ले ली। इसके बाद कस्टम से माल छुड़वाने के नाम पर चार लाख रुपये और ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। बाद में यह रसीद फर्जी निकली। आईएमटी थाना के जांच अधिकारी राजकरण ने बताया एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें