फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशे की हालत में युवक ने बाजार में दौड़ाई कार, 15 बाइकों व दो कारों को मारी टक्कर

विज्ञापन
28-रेलवे रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में पड़ी शराब की बोतल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी स्टैंड पर रेलवे रोड स्थित बाजार से पुरानी अनाज मंडी के बीच तेज रफ्तार कार चालक मदीना निवासी साहिल (20) ने सोमवार को 40 सेकेंड में 15 बाइकों, दो कारों और कई स्कूटी सवार लोगों को टक्कर मार दी। इसमें दो लोग चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक नशे की हालत में था। शहर थाना पुलिस ने साहिल पर एफआईआर दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 350 मीटर की दूरी तक आरोपी चालक ने कार दौड़ाई। बाजार में मौजूद लोगों ने मुश्किल से पुरानी अनाज मंडी के पास आरोपी कार चालक को पकड़ लिया। घटना में ऑटो चालक अमित के सिर में भी चोट आई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य हरिओम पंडित ने बताया कि वह झज्जर रोड से रैपिडो बाइक राइड बुक करके जा रहे थे। इसी दौरान एक कार झज्जर रोड से रेलवे रोड बाजार में घुस गई और सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस कार का पीछा कर वीडियो भी बनाया गया है। कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं। लोगों ने बड़ी मुश्किल से पुरानी अनाज मंडी के पास कार को रुकवाया।
विज्ञापन

पिता के नाम पर थी गाड़ी
कार चला रहे युवक को पकड़ा। माैके पर पहुंची शहर पुलिस थाने की टीम को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह कार मदीना निवासी साहिल के किसान पिता सतीश के नाम पर है। साहिल 10वीं के बाद पिता की खेती में मदद करता है। साहिल की दो छोटी बहनें हैं। आरोपी के साथ कार में बैठे दूसरे युवक का पता नहीं चल पाया है। किसान सतीश ने कहा कि बेटे साहिल को गाड़ी ठीक से नहीं चलानी आती है। परिवार के लोग उसे कार चलाने नहीं देते हैं। सोमवार को वह बगैर बताए कार ले गया।

मेडिकल में शराब पीने की हुई पुष्टि
बाजार में तेज रफ्तार कार से वाहनों को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस की जांच में युवक नशे में मिला है। मशीन में 150 एमजी से ज्यादा एल्कोहल मिला है। इसका मेडिकल कराया गया है। युवक को मंगलवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। कार जब्त की गई है।
विज्ञापन

- रमेश, शहर थाना प्रभारी

28-रेलवे रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में पड़ी शराब की बोतल। संवाद

28-रेलवे रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में पड़ी शराब की बोतल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें