फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खंभे से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

Tue, 13 May 2014 02:37 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक रोड पर सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। कार का संतुलन बिगड़ने के कारण खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आसौदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य में जुट गई। दिल्ली से रोहतक आ रहे सेक्टर 2 निवासी अरूण व कमल कॉलोनी निवासी अमित अपने एक अन्य साथी के साथ रोहतक आ रहे थे। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पास संतुलन खो बैठी और खंभे से टकराकर कार गहरे गड्ढे में पलट गई।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो कार में फंसे लोगों को निकाला। घायलों में से दो लोगों को राहगीरों ने पीजीआई पहुंचाया। जबकि अरुण को आसौदा चौकी पुलिस बहादुरगढ़ के ट्र्रामा सेंटर ले आई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं पीजीआई में उपचार के दौरान कमल कालोनी निवासी अमित की भी मौत हो गई। तीसरे घायल युवक का नाम अमन प्रताप बताया जा रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमित व अरुण की मौत की खबर सुनते ही उनके घरों में चीख पुकार मच गई।

अमित के परिजन पीजीआई में पहुंचे तो सभी एक दूसरे को दिलासा दे रहे थे। हर किसी की आंख में आंसू था। वहीं घर पर भी लोगों का रो-रोक कर बुरा हाल था। अमित के मामा अमित हुड्डा ने बताया कि अमित उनका बहुत प्यारा था तथा उसकी मौत से पूरा परिवार बिखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें