फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमारिया में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो खिलाड़ियों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
गौरव। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। सड़क हादसे ने देश के दो खिलाड़ी छीन लिए। चमारिया से राजीव गांधी खेल परिसर में अभ्यास के लिए जा रहे खिलाड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस पर तीन खिलाड़ी सवार थे। हादसे में दो की मौत हो गई तीसरे खिलाड़ी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह रास्ते में नील गाय आना बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुधवार को चमारिया से बेसबॉल के राज्य स्तरीय खिलाड़ी विनीत बाइक पर सवार होकर स्टेडियम के लिए निकला था। गांव का ही गौरव व अरमान भी साथ थे। रास्ते में गांव से निकल कर हाईवे पर चढ़ने से पूर्व मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बीच रास्ते में नील गाय आने से यह हादसा होना बताया गया है। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें आसपास के लोगों ने पीजीआई पहुंचाया। यहां चमारिया निवासी 12वीं कक्षा के छात्र विनीत और उसके 16 वर्षीय दोस्त गौरव को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अरमान उपचाराधीन है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने इस बारे में किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है। इसके चलते पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। विनीत और गौरव अपने परिवार में इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन

विनीत की एक छोटी बहन है। विनीत को परिजन बेसबॉल का अच्छा खिलाड़ी बनाने का सपना संजोय हुए थे। इधर, गौरव की मां का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। इसके परिवार में एक छोटी बहन और दिव्यांग पिता है। इनकी मौत से गांव में शौक की लहर दौड़ गई है।

विनीत। -फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें