फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुस कर नकदी और आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मकड़ौली कला में चोर एक मकान से 55 हजार रुपये, जेवर व अन्य सामान चुरा ले गए। वारदात के समय परिवार सो रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मकड़ौली कला निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पांच सितंबर की रात करीब ढाई बजे मकान में चोरी हो गई। परिवार के सभी सदस्य नीचे सो रहे थे। चोरी ऊपर के कमरे में अलमारी का ताला एक सरिये की मदद से तोड़ कर इसमें रखे 55 हजार रुपये, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल व चुटकी व अन्य सामान ले गए। पड़ोस के खाली प्लाट से चोर के आने का अंदेशा है। प्लाट में निशान भी मिल हैं। दीवार फांद कर अंदर आए चोर मकान के ऊपर वाले कमरे तक पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें