फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजे पर चलाईं 12 से अधिक गोलियां, सात घायल, पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर कस्बे के गांव पटवापुर में दो सगे भाइयों के बीच प्लाट में दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने अपने भतीजे, उसकी पत्नी व झगड़ा छुड़वाने पहुंचे ग्रामीणों पर 12 से अधिक गोलियां चला दी। गोलियों के छर्रे लगने से कई लोग घायल हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटवापुर निवासी भूपेंद्र ने बताया कि रविवार को परिवार में ही उसके चाचा की लड़की की शादी थी। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए धर्मपाल ने रातोंरात अपनी पत्नी, बेटे व गांव के एक युवक के साथ मिलकर प्लाट की चहारदीवारी का निर्माण करवा दिया। सुबह जब इस बात का पता भूपेंद्र को लगा तो वह प्लाट की तरफ गया। प्लाट में चहारदीवारी देख भूपेंद्र ने अपने चाचा धर्मपाल से दीवार बनवाने के बारे पूछा। इसी बीच धर्मपाल ने अपनी पत्नी बिमला, लड़के जगदीप व राजेश के साथ मिलकर भूपेंद्र व उसके परिवार से झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर भूपेंद्र के परिजन, अन्य व्यक्ति व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मौका पाकर भूपेंद्र की चाची बिमला ने उसकी पत्नी मीना व उसके जीजा राजीव के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके साथ ही तैश में आकर चाचा धर्मपाल ने अपनी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। फायरिंग से निकले छर्रे लगने से भूपेंद्र (35), शिव कुमार (18), आशु 13 साल, बाला व राजू समेत 7 लोग घायल हो गए। भूपेंद्र के पिता रामफल (70) सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त है, जबकि उसका चाचा धर्मपाल बीएसएफ से सेवानिवृत्त है।
झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर वारदात का जायजा लिया गया। भूपेंद्र की शिकायत पर उसके चाचा धर्मपाल, चाची बिमला, जगदीप व राजेश व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि 12 से ज्यादा गोलियां चलाई गई है, इसके अलावा 7 लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवान नैन, कलानौर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें