31 शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खिलाड़ी उज्ज्वल राठी को सम्मानित करते शिक्षक। स्
रोहतक। गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के उज्ज्वल राठी ने नेशनल सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। कठिन मुकाबलों के बीच उज्ज्वल ने अपनी कुशाग्रता और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया।
खिलाड़ी उज्ज्वल ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पूरे देश से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने उज्ज्वल राठी की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की।