फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में यूजी दाखिले शुरू, 31 मई अंतिम तिथि

Tue, 12 May 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्राएं 31 मई तक आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कॉलेज परिसर में एडमिशन हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि छात्राएं अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में आकर सीधे फॉर्म भरवा सकती हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एससी एवं बीसी वर्ग की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध है। महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए सीटों का विवरण इस प्रकार है।
बीए में 400 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) में 180, बीएससी (लाइफ साइंस) में 180, बीकॉम में 160, बीसीए में 60 और बीएससी (स्पोर्ट्स साइंस) में 40 सीटें उपलब्ध हैं। प्राचार्य ने छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करें और उच्च शिक्षा के अवसर का लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें