फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क हादसे में जुलाना के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
31-श्याम। फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। जींद रोड पर चांदी टोल के पास हुए सड़क हादसे में जुलाना के श्याम (40) और जोनी (24) की मौत हो गई। हादसे में अजमेर घायल हो गए। श्याम के परिजन भैंस से बाइक टकराने की बात कह रहे हैं। जोनी के परिजन इसे मानने को तैयार नहीं हैं। लाखनमाजरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, श्याम, जोनी और अजमेर शटरिंग का काम करते थे। तीनों रोहतक से काम खत्म करने के बाद वीरवार शाम सात बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में चांदी गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। श्याम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जोनी ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, अजमेर की शुक्रवार को इलाज बाद पीजीआई से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन


चार बच्चों के पिता थे श्याम
श्याम के भाई मोनू ने बताया कि भाई के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं, दूसरे मृतक जोनी के भाई बंसत ने बताया कि जोनी के छह माह की बेटी है। उनकी पत्नी सोनिया की पांच महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। अब जोनी की मौत के बाद बेटी जानवी के सिर से पिता का साया भी उठ गया है।
...
घटनास्थल पर मिले शीशे के टुकड़े
जोनी के भाई बसंत ने बताया कि हादसे के बाद जोनी को गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बसंत का कहना है कि हादसा बाइक के भैंस से टकराने के कारण बताया जा रहा है जबकि घटनास्थल पर किसी वाहन के शीशे के टुकड़े मिले हैं।
विज्ञापन

वर्जन
शुरुआती जांच में हादसा भैंस से टकराने के कारण प्रतीत हो रहा है। मामले में हादसे के आधार पर कार्रवाई की गई है। श्याम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
अनिल कुमार, थाना प्रभारी लाखनमाजरा

31-श्याम। फाइल फोटो- फोटो : samvad

31-श्याम। फाइल फोटो- फोटो : samvad

31-श्याम। फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें