फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक ही रात में दो युवकों ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वीरवार रात दो युवकों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान पर हादसा मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कैलाश कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे बिहार निवासी 30 वर्षीय अजय वीरवार देर रात पत्नी रुक्मिणी से सोने की बात कहकर कमरे में चले गए थे। जब पत्नी घर का काम खत्म कर कमरे में गई तो अजय फंदे से लटका मिला। सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकित ने बताया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।
दूसरी ओर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बोहर निवासी जसवीर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह परिजन उसके कमरे में गए तो वह फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची अर्बन एस्टेट थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने शव को फंदे से उतारा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें