फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूदपुर में कार की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर खंड के गांव मसूदपुर में तेज गति कार ने गली में खेल रही दो साल की बच्ची को कुचल दिया। गंभीर हालत में बच्ची को पीजीआई लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कलानौर थाने में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मसूदपुर निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि वीरवार को दोपहर करीब ढाई बजे वह घर के बाहर बैठी थी। उसकी बेटी गिरिशा गली में खेल रही थी। इसी बीच एक कार तेजी से आई और गिरिशा को कुचल दिया। साथ ही कार का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। उसकी ननद भारती ने कार का पीछा किया, लेकिन चालक ने एक बार कार रोकी, फिर भगाकर ले गया। घायल बेटी को उन्होंने पीजीआई में दाखिल कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें