फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हापुर के फ्लैट को किराये पर लेने का झांसा देकर ठगे 1.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर तीन में किराये पर रह रहे महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से सेना का जवान बनकर किसी ने कोल्हापुर का फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रोहतक में किराये पर रह रहे संतोष कुंभार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फ्लैट है, जिसे वह किराये पर देने के लिए विज्ञापन जारी किया था। 14 नवंबर को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सेना का जवान बनाया। तय हुआ कि वह एडवांस में दो माह का किराया व सिक्योरिटी के तौर पर 24 हजार रुपये देगा। इसके बाद ऑनलाइन पैसे भेजने के नाम पर उसके ही 1 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें