फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार की टक्कर से घिलौड़ कलां में भात न्योतने जा रहीं दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
06...रोहतक गोहाना रोड पर स्थित घिलोड गांव में हुए सड़क हादसे के बाद श्रतिग्रस्त कार। स्रोत : प
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना-रोहतक रोड पर वीरवार सुबह 11 बजे घिलौड़ कलां गांव के पास पीछे से एक कार ने दूसरी को टक्कर मार दी। टक्कर में भात न्योतने जा रही शीला व प्रेमवती घायल हो गईं। उनको पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

सदर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। कलानौर खंड के गांव मुरादपुर निवासी शीला देवी ने बताया कि उसकी बेटी भावना की 23 जनवरी को शादी है।
सुबह 10 बजे वह बहन प्रेमवती व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने मायके घिलौड़ कलां में भाई श्रीपाल, सतपाल व अन्य के घर भात न्योतने जा रही थी।
जसिया गांव के अड्डे से आगे निकलकर कार आगे गांव के करीब पहुंची तो रोहतक की तरफ से आ रही दूसरी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में पीछे बैठी शीला व प्रेमवती को चोटें आईं। आंख के पास चोट लगने से प्रेमवती ज्यादा घायल हो गई।
सूचना पाकर घिलौड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की पड़ताल की। देर शाम घायलों को पीजीआई से छुट्टी मिल गई। आरोपी कार चालक पटौदी के बताए जा रहे हैं जो पानीपत की तरफ जा रहे थे।

06...रोहतक गोहाना रोड पर स्थित घिलोड गांव में हुए सड़क हादसे के बाद श्रतिग्रस्त कार। स्रोत : प

06...रोहतक गोहाना रोड पर स्थित घिलोड गांव में हुए सड़क हादसे के बाद श्रतिग्रस्त कार। स्रोत : प

06...रोहतक गोहाना रोड पर स्थित घिलोड गांव में हुए सड़क हादसे के बाद श्रतिग्रस्त कार। स्रोत : प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें