फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे रोड पर दोपहिया वाहन भी प्रतिबंधित, व्यापारियों को ढाई फीट से ज्यादा जगह की अनुमति नहीं

विज्ञापन
30सीटीके38... रेलवे रोड पर पुलिस के विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। दिवाली से एक दिन पहले बुधवार को रेलवे रोड पर एक बार फिर व्यापारी नाराज हो गए। पुलिस ने दोपहिया वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगा लिया। इससे नाराज व्यापारी एकत्रित हो गए। हालांकि जल्द पुलिस ने समझाकर शांत कर दिया। व्यापारियों को ढाई फीट से ज्यादा जगह की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की तरफ से कच्चा बेरी मोड़ से लेकर झज्जर टी प्वाइंट तक सिविल रोड, किला रोड, रेलवे रोड व मॉडल टाउन में डी पार्क से सोम स्वीट्स तक के मार्ग को वाहन फ्री जोन घोषित किया गया था। साथ ही व्यापारियों को फुटपाथ से आगे अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं थी। रेलवे रोड पर दो दिन से व्यापारी व पुलिस प्रशासन आमने-सामने रहे। सिटी थाना प्रभारी रवींद्र के नेतृत्व में पुलिस ने अतिक्रमण नहीं करने दिया। दो दिन तक व्यापारियों व पुलिस के बीच कहासुनी हुई।
तीसरे दिन बुधवार को भी पुलिस की सख्ती जारी रही। पुलिस ने दोपहिया वाहनों को भी रेलवे रोड पर नहीं जाने दिया। साथ ही ढाई फीट से ज्यादा व्यापारियों को आगे नहीं आने दिया। इससे बाजार में किसी तरह का जाम नहीं लगा। हालांकि एक बार व्यापारी आक्रोशित होकर एकत्रित हो गए थे, लेकिन थोड़ी देर बाद शांत हो गए।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर शांतिपूर्ण माहौल रहा। दोपहिया वाहनों को भी बाजार में आने की अनुमति नहीं है, क्योंकि पुलिस प्रशासन ने बाजार को वाहन फ्री जोन में शामिल किया हुआ है। दुकान के आगे ढाई फीट तक ही सामान रखने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें