नारनौल। बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य और दूधवाखारा- आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर, गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू रेलसेवा 19 व 20 सितंबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी और हिसार तक ही संचालित होगी।
यह ट्रेन हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार ट्रेन 20 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह चूरू तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 20 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें : गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार ट्रेन 20 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। यह ट्रेन भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12323 हावडा-बाडमेर ट्रेन 19 सितंबर को हावडा से प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति-हिसार रेलसेवा जो 17 सितंबर को तिरुपति से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 04717 हिसार-तिरूपति रेलसेवा जो 20 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।