संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की छात्रा चित्रा पाहुजा व छात्र मोहित शर्मा का चयन नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी अमेरिका में मास्टर इन कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। दोनों विद्यार्थी अगस्त 2025 से अपना उच्च अध्ययन आरंभ करेंगे।
यूआईईटी के निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने इस उपलब्धि पर दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ये हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी आगे बढ़ने की राह दिखाएंगे।
संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, हर साल यूआईईटी के 8 से 10 छात्र उच्च शिक्षा या उत्कृष्ट रोजगार अवसरों के लिए विदेश जाते हैं। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि चित्रा और मोहित की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की बड़ी सफलता है बल्कि यूआईईटी और एमडीयू के लिए भी गर्व का विषय है।
छात्रा चित्रा पाहुजा