फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो विशेष टीमों ने संभाला सफाई का मोर्चा, 1000 में से 160 टन कचरा उठाया

Mon, 24 Aug 2026 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
43-शहर के हुडा कांप्लेक्स में लगे गंदगी के ढेर के पास से मुंह पर हाथ रखकर गुजरता दुप​हिया वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारियों की 19 दिन से चल रही हड़ताल के बीच शहर में फैले कचरे के उठान के लिए निगम अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है। शहर में फैले 1000 टन कचरे का एजेंसी की मदद से अधिकारियों की दो विशेष टीमें उठान करा रही हैं। इसमें से करीब 160 टन कचरे की उठान हो पाई है। हड़ताल के चलते कचरा उठान की गति धीमी है।
नगर निगम अधिकारियों की दो विशेष टीमें फील्ड में उतर कर पुलिस के सहयोग से कूड़े का उठान करा रही है। उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर बाद शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी नगर निगम प्रांगण से चलकर छोटूराम चौक, पालिका बाजार रोड, गोहाना अड्डा चौक पहुंचकर आकाशवाणी चौक होते हुए वापस हड़ताल स्थल पर पहुंचे। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और बदबू से लोग परेशान हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखी कर कर्मचारियों की परीक्षा ले रही है।
सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगें
कर्मचारियों की मुख्य मांग कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने और नगर निगम में स्थायी भर्ती निकालने की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे सालों से ठेका प्रथा पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है।
मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी : शास्त्री
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएं, यह मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। सरकार पुलिसिया कार्रवाई करके डराना चाहती है। हड़ताल का समझौता कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना से कम नहीं होगा। हड़ताल पूरे हरियाणा में शांतिपूर्ण चल रही हैं। प्रदेश के लोग सब हमारे साथ हैं।
विज्ञापन

-
नगर निगम क्षेत्र के सभी 22 वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे पड़े हैं जिससे दुर्गंध उठ रही है। इनके पास से निकलना मुश्किल हो रहा है।
- मोहित, जनता कॉलोनी।
-
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। मुख्य सड़कों पर कचरा कम है लेकिन कई नई जगह कचरा डाला जा रहा है।
- कुलदीप, बोहर।

43-शहर के हुडा कांप्लेक्स में लगे गंदगी के ढेर के पास से मुंह पर हाथ रखकर गुजरता दुपहिया वाहन

43-शहर के हुडा कांप्लेक्स में लगे गंदगी के ढेर के पास से मुंह पर हाथ रखकर गुजरता दुपहिया वाहन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें