भले ही शहर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सदृढ़ होने का दावा किया जा रहा हो मगर पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए मंगलवार को पांच घंटे में ही बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो स्नेचरों ने महिला समेत तीन से पर्स और मोबाइल छीन लिए और फरार हो गए। हालांकि सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्नेचरों को तलाश करने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। खास बात यह है कि बिना नंबर की बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने जल्द स्नेचरों को पकड़ने का दावा किया है।
केस नंबर एक
विजय नगर निवासी पीड़ित मोनिका पत्नी सुनील कुमार पुलिस को बताया कि वह शाम को चार बजे अपने पति के साथ शौरी मार्केट में जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने बैग को झपटा मारा कर छीन लिया और फरार हो गया। पति ने बाइक पर पीछा किया, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बैग में 7500 रुपये ओर अन्य कीमती सामान था। पुलिस को सूचना करने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को काफी जगह तलाश भी किया। लेकिन कही भी आरोपी का सुराग नही लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
केस नंबर दो
इसके अलावा गोहाना रोड के रहने वाले संजय कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार की रात करीब सात बजे बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया तथा फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
केस नंबर तीन
गीतांजलि एन्क्लेव के रहने वाले राहुल ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह पैदल ही खुशबू गार्डन के सामने अपने मोबाइल पर बात करते हुए आगे बढ़ रहा था। आरोप है कि इसी बीच सामने से बाइक सवार दो युवक पहुंचे तथा पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया। बाइक पर नंबर नहीं था।