टक्कर में ग्लोबल स्कूल की बस सड़क किनारे पलट गई। जबकि शाहपुर के विकास स्कूल की बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल छात्रा वान्या, छात्र हिमांशु व अन्य ने को नजदीक ही लाखनमाजरा के सीएचसी केंद्र में ले जाया गया। वहां से दो को पीजीआई रैफर कर दिया गया। बाकी को सीएचसी केंद्र में ही उपचार किया गया।
दो स्कूल बसों की टक्कर में जेड ग्लोबल स्कूल की बस के ड्राइवर जय भगवान निवासी बुड्ढा खेड़ा को भी चोट लगी है। उसके सिर में छह-सात टांके आए हुए हैं। बस मे सवार वान्य पुत्री जसवीर उम्र 11 वर्ष निवासी बुड्ढा खेड़ा और अभि उम्र 11 वर्ष निवासी बुड्ढा खेड़ा को चोट लगी है। दोनों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल करवाया गया है। दूसरी स्कूल बस विकास हाई स्कूल शाहपुर जींद की है जो शादी में गई हुई थी। ड्राइवर विनोद और ज्योति पत्नी प्रमोद निवासी शाहपुर उम्र 27 वर्ष और हिमांशु उम्र 11 निवासी शाहपुर को चोंटें लगी है।
दो स्कूल बसों की टक्कर में छात्रों सहित छह लोगों चोटें आईं हैं। दो घायलों को पीजीआई रैफर किया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
-इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा