फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के दो प्राध्यापक व 6 गैर शिक्षक कर्मी सेवानिवृत्त

Thu, 02 May 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01सीटीके23.. एमडीयू में सेवानिवृत ​​शिक्षकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते कुलपति प्रो. र
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू से दो प्राध्यापक एवं छह गैर शिक्षक कर्मी सेवानिवृत्त हो गए। इन्हें बुधवार को विदाई गई। कुलपति कार्यालय में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले प्राध्यापकों एवं कर्मियों को कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विदाई दी।
विज्ञापन

कुलपति ने शिक्षक प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा, प्रो. तिलक राज, निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर सिंह राठी, सहायक अविनाश कुमार, हेड लैब असिस्टेंट ओम प्रकाश, गनमैन हेम चंद्र, दफ्तरी रमेश चंद्र और हेड स्वीपर राधे श्याम के कार्यकाल की सराहना की। साथ ही एमडीयू की विकास यात्रा में इनके योगदान को अहम बताया।
कुलपति ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों एवं कर्मियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. नसीब सिंह गिल, प्रो. बी. नरसिम्हन, मुकेश भट्ट, डाॅ. विकास सिवाच, डाॅ. राजेश मलिक, डाॅ. प्रताप राठी, खैराती लाल ने भी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को सुखद एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें