फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अरमान ने सोलो सॉन्ग स्पर्धा में अरमान प्रथम

Thu, 02 May 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01सीटीके24.. एमडीयू में आयोजित विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित करतीं जाट कॉलेज की प्राचार्या डॉ.
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जाट कॉलेज के वाईआरसी वाॅलंटियर्स ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। बुधवार को कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. शबनम व वाईआरसी कॉओर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक दांगी ने वाॅलंटियर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने बताया कि एमडीयू में 23 से 29 अप्रैल 2024 तक सात दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया था। इसमें कॉलेज के 12 वॉलंटियर्स ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। अरमान ने सोलो सॉन्ग स्पर्धा में प्रथम, जतिन मलिक ने एक्सटेंपोर में प्रथम, लक्की स्टार में कृष्णा प्रथम व अंशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप सॉन्ग में अरमान, अपराजित, अंशु, कृष्णा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्किट स्पर्धा में रोहित, कमल, हिमांशु, अंशु, कृष्णा, अरमान ने उम्दा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वाईआरसी कॉओर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक दांगी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें