बहादुरगढ़। शहर के पटेल नगर स्थित 66 फुटा रोड पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस झगड़े में एक युवक पर सूएं से वार करने का आरोप भी लगा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता रोहित का कहना है कि उसके पिता व अन्य परिचित 66 फुटा रोड स्थित एक वाटिका में आयोजित सगाई कार्यक्रम में आए थे। वाटिका के बाहर मेरे पिता का हमारे गांव के ही एक युवक के साथ विवाद हो गया। मैं व मेरा दोस्त सुलह कराने लगे। इसी बीच उस युवक तथा उसके परिचितों ने मुझ पर भी हमला कर दिया। सूएं से मुझ पर वार किया गया। लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर धमकी देकर भाग गए। इसके बाद परिजनों ने मुझको अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सेक्टर-6 थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कुछ नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।