फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो और चिकनगुनिया के मरीज मिले, जिले में आंकड़ा आठ पहुंचा

Wed, 29 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29जेएनडी26: डेंगू व लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में बुधवार को दो और चिकनगुनिया के मरीज मिले हैं। अब जिले में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसके अतिरिक्त डेंगू के 59 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जिले में प्रतिदिन दो से तीन मामले डेंगू व चिकनगुनिया के मिल रहे हैं। बुधवार को रामराय गेट निवासी 14 वर्षीय किशोर व घंटा घर निवासी 31 वर्षीय युवक चिकनगुनिया से संक्रमित मिला। दोनों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
इसके विपरित जिले में बुधवार को डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया। हालांकि डेंगू के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिन क्षेत्रों में यह मामले मिल रहे हैं। वहां पर फोगिंग करवाने व आसपास के बुखार पीड़ितों के रक्त के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हैं ताकि डेंगू के लारवा को नष्ट किया जा सके और क्षेत्र में अन्य लोगों को डेंगू से बचाया जा सके। जिले में लोगों को डेंगू व मलेरिया से जागरूक करने के लिए 200 से ज्यादा टीमों को शहर की कालोनियों व गांवों में लगाया हुआ है।
12 दिन बाद तक दिख सकते हैं लक्षण
चिकनगुनिया में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द. आपके जोड़ों में सूजनए खरोंच, थकान व जी मिचलाना इसके लक्षण हैं। चिकनगुनिया के लक्षण आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के तीन से सात दिन बाद विकसित होते हैं हालांकि कुछ लोगों में मच्छर के काटने के दो दिन बाद या 12 दिन बाद तक लक्षण दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में डेंगू के मामले अब तक 59 हुए हैं। इनकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण डेंगू का लारवा बनता है। हर व्यक्ति को अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए ताकि इससे बचा जा सके।-डॉ. बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें