रोहतक। शहर के चमनपुरा में चोर एक मकान में घुसे और दो मोबाइल फोन चुराकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में चमनपुरा निवासी दुर्गा ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात परिवार के सदस्य सो रहे थे। सुबह उठे तो दो मोबाइल फोन चोरी मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लिखित लेकर केस दर्ज कर लिया।