रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मेरी पसंद-मेरी साइकिल योजना के तहत कक्षा के छह के पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल प्रदान करने के लिए 16 अक्तूबर को साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा। यह साइकिल मेला स्थानीय भिवानी रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तरीय समिति द्वारा किया गया है। संवाद