फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो घंटे में हुई दो लूट की वारदात में दो नाबालिग के शामिल होने का शक

Sun, 24 Aug 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में दो घंटे के अंतराल में मानसरोवर पार्क और कच्चा बेरी रोड पर शुक्रवार अलसुबह हुईं लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरों लेकर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अंदाजा है कि लूट में दो नाबालिग हैं। उनकी उम्र 18 साल से कम है।
विज्ञापन

सीआईए की जांच टीम दोनों वारदात में मिली सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर रही है। शुक्रवार को गांधी कैंप निवासी राजकुमार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी कि वह अलसुबह करीब सवा 3 बजे मानसरोवर पार्क में घूमने गए थे। तीन युवक पार्क में आए और उन्हें गिराकर आठ से 10 हजार रुपये छीनकर भाग गए।
वारदात के दो घंटे बाद कच्चा बेरी रोड पर बाइक सवार तीनों युवकों ने नई मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे स्कूटी सवार धोबी मोहल्ला निवासी हन्नी हंस को गिरा कर पिस्तौल के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए थे। दोनों वारदात में शामिल आरोपियों का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। रात का समय होने के कारण लुटेरों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। न ही बाइक की प्लेट पर नंबर लिखा हुआ था। -इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी सीआईए प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें