फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन खुदाई के दौरान दो श्रमिक मिट्टी में दबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां के गांव कुत्ताबढ़ में एक किसान के खेत में सिंचाई के लिए पाइपलाइन दबाने के लिए खोदाई करते समय दो मजदूरों की मिट्टी में दबने की वजह से मौत हो गई। दोनों को काफी मशक्कत के बाद मिट्टी के बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद आननफानन में दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ताबढ़ निवासी लक्ष्मण कंबोज अपने खेत में सिंचाई के लिए जेसीबी से भूमिगत पाइप लाइन दबवाने का काम करवा रहा है। नहर से खेत तक पानी लाने के लिए करीबन नौ फीट गहरे गढ्ढे की खोदाई जेसीबी से चल रही थी। इसके काम उसके गांव का रमेश(45) और पड़ोसी गांव माधोसिंघाना का भजन (42) भी मजदूरी कर रहे थे। वीरवार की दोपहर खेत में पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी के अचानक ढहने से दोनों मजदूर उसमें दब गए। वहां मौजूद दूसरे मजदूरों व ग्रामीणों ने आननफानन में दोनों को बाहर निकाला तथा उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें