फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलेज छात्रों के दो गुटों में हूटिंग, क्रांति चौक पर हुए आमने-सामने

Mon, 11 Aug 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम में हूटिंग करते कॉलेज के छात्र व उनसे बात करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
महम। क्रांति चौक पर सोमवार सुबह 11 बजे राजकीय महाविद्यालय के दो छात्र गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों के छात्रों ने एक-दूसरे पर हूटिंग की। मामला बिगड़ता देख दुकानदारों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ विद्यार्थियों को हिरासत में लिया। पुलिस कार्रवाई के चलते अन्य छात्र भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि छात्रों के परिजनों को सूचित किया गया है। थाने पहुंचने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। सरकार की ओर से कॉलेजों के चुनाव बंद किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कुछ राजनीतिक पार्टियां छात्रों को उकसा रही हैं।
इसी कड़ी में छात्रों को महम चौबीसी के चबूतरे पर बुलाया गया। यहां बात सिरे नहीं चढ़ी। कॉलेज के प्रधानाचार्य रोहित कुमार का कहना है कि कॉलेज में किसी प्रकार का कोई मामला नहीं है। कॉलेज ने न तो किसी प्रकार के चुनाव कराए हैं न ही इस तरह की इजाजत दी है। कॉलेज के बाहर छात्रों के एकत्रित होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें