16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद स्वागत समारोह के दौरान अपनी ब
- फोटो : shiv tripathi
रोहतक। 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक विजेता सुनारिया की कनक बुधवार का शनिवार को जिले में अलग-अलग जगह स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 16 से 30 अगस्त तक कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही है।
सबसे पहले कनक का अभिनंदन शूटिंग अकादमी में कोच संदीप नहरा ने किया। उसके बाद सुनारिया के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में स्वागत किया गया। कनक ने अपनी जीत का श्रेय कोच व परिजनों को दिया।
कनक ने बताया कि अब उनका लक्ष्य वर्ष 2028 में होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। कनक के पिता सुधीर बुधवार ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि बेटी ने एशियन चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं।
कनक ने वर्ष 2022 में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत, वर्ष 2023 में साउथ कोरिया में हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत और वर्ष 2024 में स्वर्ण पदक जीता था।